परिवार सहित किराए के मकान में रह रहे 20 वर्षीय युवक ने सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत के कोट रसेहड़वां गांव में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहे 20 वर्षीय युवक ने सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रंसग का मामला लग रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक अपनी माता उमा देवी के साथ पिछले 15 सालों से पपलाह पंचायत के कोट रसेहडवां गांव में रह रहा था। गत गुरुवार रात्रि को करीब 12 बजे के बाद युवक ने रस्सी को सीढिय़ों से बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने गले व बाजू को ब्लेड जैसी तेजधार वस्तु से भी काटा था। गले पर रस्सी से फंदा लगाने के भी निशान पड़े हुए साफ दिखाई दे रहे थे। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपनी बहन व दो अन्य दोस्तों से फोन पर कुछ कहा है। यह परिवार वैसे धमरोल पंचायत के कोहट का रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलते ही पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना भोरंज थाना को दी। भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...