परछोड मे हुआ पुरुष वर्ग के अंडर 19 खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज भटियात के वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला परछोड मे पुरुष वर्ग के अंडर 19 खंड स्तरीय खेल कूद प्रति योगिता के अंतिम दिन मुख्या अतिथि के रूप में DSSA चम्बा के वाईस प्रेजिडेंट जितेश्वर सूर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि को स्कूल के मुख्या द्वार मे पहुचने पर स्कूली बच्चों द्वारा आरती उतारी गई। और उसके बाद परछोड स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंग के द्वारा पुष्प देकर समानित किया। उसके बाद सभी स्टाफ के द्वारा हार पहनाकर मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ स्वरसती के आगे मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रोजोलित कर के किया गया। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के सहायक जिला शारीरिक अधिकारी तिलक बिजल्वाण ने बताया कि इस मे टोटल 45 स्कूल के 616 स्कूली बच्चों ने भाग लिया है।

इस मे माइनर गेम जैसे वालीवाल,कबड्डी, खो खो, वेडमिंटन,चैस,और कुश्ती आदि गेम करवाए गए। आज अन्तिम दिन मे ककीरा ने वेडमिंटन फाइनल मे नगाली को हराया वही कबड्डी फाइनल में परछोड ने धुलारा को हराया।

परछोड स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंग के द्वारा स्कूल की और से मुख्यातिथि को बैच औऱ स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया। वही जिला स्कूली क्रीड़ा संग के सहायक जिला शारीरिक अधिकारी तिलक बिजल्वाण के द्वारा मुख्यातिथि को साल टोपी औऱ स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया।उसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा बंदे मातरम औऱ सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

उसके उपरान्त मुख्या अतिथि के द्वारा से सभी जितने औऱ हारने वालो को सार्टिफिकेट औऱ ट्रॉफी देकर स्मानित किया। आज टूर्नामेंट के अंतिम दिन के मार्च पास्ट की ट्रॉफी सीनियर सकेंडरी स्कूल नगाली को दिया गया। वही मुख्यातिथि द्वारा सभी स्कूल के 616 बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए धन्यावाद किया।

इस मौके में सभी पंचायत प्रतिनिधि के अलावा smc स्टाफ और भिन्न विभागो के लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...