परछोड के छात्रों ने ऐनडीआरएफ जाछ जसूर मे इंडस्ट्री विजिट किया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड के वोकेशनल विषय के सिक्योरिटी के कक्षा नवमी और दसवीं के छात्रों ने एनडीआरएफ जाछ जसूर मे इंडस्ट्री विजिट किया।

अध्यापिका शालू मनकोटिया ने बताया कि बच्चों को वहां के कमांडेंट बलजिंदर सिंह, उप सेनानी रजनीश शर्मा, उपर सेनानी सेनानी ललित मोहन, इंस्पेक्टर नवीन कुमार, प्रशिक्षक एसआई प्रशिक्षक हरदीप, हवलदार प्रशिक्षक शेख मोहम्मद, इंस्पेक्टर प्रशिक्षक नायक एवं एनडीआरएफ टीम के समस्त सदस्यों ने बच्चों को आपदाओं व आपदाओं से निपटने के विभिन्न उपकरणों से अवगत करवाया।

बच्चों ने पानी में डूबने वाले व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की परख की। बच्चों ने डी एलजी कैमरे के बारे में जाना, जोकि घायल को बंद कमरे से बाहर निकालने में मदद करता है।चट्टानों, दीवारों व लकड़ी को काटने के लिए प्रयोग की जाने वाले विभिन्न कटर के बारे में जाना।

साथ ही बच्चों ने हाइड्रोलिक जैक जोकि भारी सामान उठाने के लिए प्रयोग किया जाता है, फायर सूट, अग्निशामक यंत्र, प्लाज्मा कटर जो कि लोहे या ट्रेन के डिब्बों को काटने के लिए प्रयोग किया जाता है, हार्नेस, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट रेडिएशन मॉनिटरिंग के बारे में जाना बच्चों ने सीपीआर का भी अभ्यास किया।

उधर दूसरी तरफ मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड के एग्रीकल्चर विषय के 78 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत मंगलवार को अध्यापकों के साथ जाछ का दौरा किया।

इस अफसर पर बानीकी के सहयोगी निदेशालय डॉक्टर अतुल गुप्ता मृदा विज्ञान के विज्ञानिका, डॉ रेनू कपूर और सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर राजीव पठानिया भी शामिल थे। डॉ रेनू कपूर ने बच्चों को फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी।

जिसमें उन्होंने विभिन्न फूलों की नर्सरी और उन में लगने वाले कीट के बारे में बताया साथ ही बागवानी के तहत बच्चों को कई फलों वाले पेड़ जैसे आम, आंवला, अमरूद करौंदा के बारे में भी बताया बच्चों को कैंचुआ खाद और क्राफ्टिंग बडिंग के अन्य प्रकार के बारे में जागरूक किया।

बच्चों को पाली हाउस, ग्रीन नेट हाउस से भी अवगत करवाया और आम की कई किस्में दिखाई विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जानकारी के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...