पधेड़ के नीरव बने अमेरिका में साइंटिस्ट, 1.4 करोड का पैकेज, ड्रग डिस्कवरी पर करेंगे अनुसंधान

--Advertisement--

Image

मिला 1.4 करोड का पैकेज,ड्रग डिस्कवरी पर करेंगे अनुसंधान

फतेहपुर राजा का तालाब – अनिल शर्मा

ज़िला काँगड़ा उपमंडल फतेहपुर के गाँव पधेड़ के सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन दौलत कौशल व नेहा कौशल के बेटे नीरव कौशल प्रमुख अमेरिकन कोविड वैक्सीन निर्माता मॉडर्ना बायोटैक की मूल कम्पनी फ़्लैगशिप पायनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं।

वह प्रभावशाली दवा खोज चुनौतियों के लिए नवीन समाधान विकसित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सक्षम अत्याधुनिक रिसर्च का संचालन करेंगे जो मानव रोग और स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख मुद्दों को संबोधित करेगा।

नीरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रेट वे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से प्रारंभ कर नॉन-मेडिकल संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब से प्राप्त कर वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी से बीएससी प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी फिजिक्स और अमेरिका की मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री उत्तीर्ण की।

अब नीरव बॉस्टन-आधारित बायोटैक दिग्गज में साइंटिस्ट का पदभार सँभालेंगे। उन्हें अमेरिका में 1 करोड़ 40 लाख रुपए का सालाना वेतन और अन्य सुविधाएँ मिलेंगी।

नीरव की इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता व मामा सूरज अवस्थी बल्कि समस्त गुरुजन और संपूर्ण इलाका और प्रदेश गौरवान्वित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...