पधर किसान मेला में महिला मण्डल के कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला स्तरीय किसान मेला पधर में बुधवार को आयोजित विभिन्न महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आर्कषण का केंद्र रहे। कार्यक्रम मे महिला मंडलों के दूसरे दिन के कार्यक्रम में 12 महिला मंडलों ने प्रस्तुतियां दी।

इनमें महिला मंडल शिंगार, महिला मंडल त्रिशक्ति चेली, महिला गुरु नानक महिला मंडल कलोन, महिला मंडल बड़यार, महिला मंडल ग्रामीण, महिला मंडल कल्पना द्रुण, महिला मंडल बही, और ग्रुप गुरुकुल स्कूल पधर सुहानी, मुस्कान यादव, सोनिया, देव पब्लिक स्कूल उरला, शालिनी, दिव्यांशी और गुंजन ने प्रस्तुतियां दी।

सभी महिला मंडलों ने समुहगान, एकलगान और नाटकों के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत रस्सा कस्सी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी महिला मंडल निर्धारित समय पर खेल मैदान में पहुंचे ताकि अव्यवस्था न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...