पत्नी को व्हाट्सऐप पर भेजा प्रश्न पत्र, बिलासपुर कालेज में लाइनमैन की परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंच गया अभ्यर्थी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर कालेज में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से आयोजित लाइनमैन पद की लिखित परीक्षा में एक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया। हालांकि बाद में नकल करते हुए यह अभ्यर्थी ड्यूटी पर कार्यरत निरीक्षक की नजर से नहीं बच पाया।

वहीं, नकल करते हुए इस अभ्यर्थी व उसकी सहयोगी महिला (पत्नी) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में विद्युत बोर्ड के लाइनमैन पद की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से किया गया, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्र में अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन भी प्रवेश द्वार पर ही एकत्रित किए गए।

बताया जा रहा है कि एक अभ्यर्थी की हरकतें निरीक्षक को संदिग्ध लगी, जिसके चलते उसकी चैकिंग ली गई तो उसके पास एक मोबाइल फोन उसकी पेंट की जेब में छिपा हुआ मिला।

जिसे निरीक्षक ने अपने पास रखा वहीं, केंद्र अधीक्षक ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस टीम की ओर से जब अभ्यर्थी का मोबाइल चैक किया तो व्हाट्सऐप पर आरोपी द्वारा नौ बजकर 56 मिनट पर सुबह के समय प्रश्न पत्र के प्रथम पृष्ठ का फोटो भेजा हुआ पाया गया। जिससे पता चला कि इस प्रश्न पत्र का फोटो अपनी पत्नी को भेजा था। इस दौरान आरोपी की पत्नी को भी पूछताछ में शामिल किया।

वहीं, उसका मोबाइल फोन चैक किया तो प्रश्न पत्र उसके मोबाइल फोन पर भी पाया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि कालेज प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। अभ्यर्थी व इसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है।

कालेज प्राचार्य नीना वासूदेवा ने बताया कि लाइनमैन की लिखित परीक्षा में इस तरह का मसला आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थी व उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...