पत्नी की मौत के 3 दिन के बाद पति ने भी ली अंतिम सांस

--Advertisement--

Image

लंज – गुलेरिया

अभी पत्नी की मौत को तीन दिन ही बीते थे कि पति ने भी अंतिम सांस ले ली।

ग्राम पंचायत ड़डोली की निवासी शैलजा कौंडल (32) पत्नी कपिल कुमार की आग से झुलसने के कारण 29 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी तथा उस आग को बुझाते हुए कपिल कुमार भी झुलस गया था।

कपिल कुमार का भी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था तथा पत्नी शैलजा कौंडल की मौत का गम नहीं रह सका और पत्नी की मौत के चार दिन बाद अंतिम सांस ली।

हालांकि मृतका शैलजा कौंडल के परिजनों ने पुलिस चौकी लंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी को सास व ससुर दहेज व मौत के लिए उकसाते थे। जिस पर पुलिस ने कपिल कुमार की माता पूनम देवी को 498ए व 306 के तहत हिरासत में ले रखा है।

बुधवार को कपिल कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस हिरासत में होने के कारण माता अपने बेटे का अंतिम बार मुंह नहीं देख पाई।

चार दिन में ही पत्नी-पति की मौत से हर तरफ शोक की लहर है तथा हर कोई गमगीन है।

बुद्धिजीवियों का कहना है कि एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को नोजवान जोड़े की मौत से ग्रहण लग गया।

पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि उक्त परिवार में चार दिन में ही दो मौत होने से समूची पंचायत गमगीन हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद है कि उक्त परिवार की खुशियों को ग्रहण लग गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...