पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान करने के बाद खुद को भी किया घायल

--Advertisement--

पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान करने के बाद खुद को भी किया घायल।

ऊना – अमित शर्मा 

जिला के उप मंडल मुख्यालय गगरेट में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद अपने गले पर उसी ब्लेड से कट लगाते हुए खुद को घायल करने का मामला सामने आया है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संबंध में पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नंगल जरियालां के रहने वाले गौरव पुत्र बाल मुकुंद ने बताया कि वह गगरेट में अमित शर्मा के मकान में किराए पर रहता है।

इसी मकान में कांगड़ा की नूरपुर तहसील के तहत परगना गांव का यशपाल भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। यशपाल अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है।

सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे गौरव ने यशपाल के कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनी, जिसके चलते वह फौरन उसे दिशा में भागा।

जहां उसने देखा कि यशपाल ने अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार करके उसे लहूलुहान कर दिया है, हालांकि जब गौरव ने यशपाल को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने भी गले पर भी इस ब्लेड से कट लगा लिए।

गौरव ने फौरन आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

डीएसपी अंब वसुधा सूद के बोल 

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...