पतंग उड़ाते वक्त बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया दस वर्षीय बच्चा

--Advertisement--

Image

हिमखबर, सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा में 10 वर्षीय बच्चा बिजली की तारो से करंट लगने से झुलस गया, जिसके बाद उसे पांवटा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार 10 बर्षीय हनी छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी पास से गुजर रही हाई वोल्टेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।

दस वर्षीय हनी पुत्र सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह वार्ड नंबर नौ का निवासी है। नेशनल हाई-वे गोविंदघाट बैरियर के पास उनका दो मंजिला मकान है।

कुछ दिन पहले उनके मकान के बिल्कुल नजदीक विद्युत विभाग ने हाईवोल्टेज तारें उनकी छत के बिल्कुल पास से गुजार दीं, जिसको लेकर विद्युत विभाग को लिखित शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई विभाग की तरफ से नहीं हुई, जिसके कारण उनके इकलौते बेटे को बेहद तेज करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया । इस दौरान छत से गिरने के कारण उसे सर में भी गंभीर चोट आई है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत विभाग अधिकारी लिखित शिकायत के बावजूद महीनों से उनके घर की छत के नजदीक से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को दूर नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण उनके इकलौते बेटे को इतनी गंभीर चोटें आई हैं और जान जाते-जाते बची है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी करेंगे, ताकि भविष्य में विद्युत अधिकारी और ठेकेदार लापरवाही न बरतें।

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अजय चौधरी ने कहा कि मौके पर जेई को भेज कर तुरंत तारों को पीछे करवाया जाएगा और जो मदद की जा सकती है, वह भी बच्चे और परिवार की दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...