पड़ोसी खटखटाते रहे, पर नहीं खुला फ्लैट का दरवाजा, अंदर मिली बिजली बोर्ड के रिटायर्ड इंजीनियर की लाश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके फ्लैट से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक-50, सेक्टर-04 न्यू शिमला में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय तक दरवाजा न खोलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस थाना न्यू शिमला को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संदेह की स्थिति को देखते हुए गवाहों की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खोला गया।

अंदर प्रवेश करने पर कमरे में प्रवेश कुमार (50) पुत्र बिहारी लाल, निवासी गांव व डाकघर थुरल तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा का शव मिला। वह इस फ्लैट में अकेले रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार विद्युत बोर्ड में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और एंग्जायटी की दवाइयां भी ले रहे थे।

उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।

प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मौके का निरीक्षण पर्यवेक्षक पुलिस अधिकारी द्वारा भी किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...