पठानियां कर रहे लोकसभा प्रत्याशी आनन्द शर्मा के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं

--Advertisement--

बोले, कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा कांग्रेस की सरकार ने दी, भाजपा बंद करना चाहती है,कई राज्यों में बंद कर दी है, कर्मचारी खुलकर दें कांग्रेस का साथ।

शाहपुर – नितिश पठानियां

भाजपा झूठ की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर केन्द्र में सरकार बनाई और 10 साल तक देश की जनता को गुमराह किया। इसलिए भाजपा नेता चुनाव में विकास की बात न कर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगी। यह कहना है , उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का।

शाहपुर हल्के में इन दिनों लोकसभा प्रत्याशी आदरणीय आनंद शर्मा के पक्ष में ताबड़तोड़ जन सभाएं हो रही हैं जिनमे भारी गर्मी के बाबजूद भी लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। वहीं आज भी विधायक केवल पठानिया धारकंडी के रिड्कमार, हारबोह, रुलेहड़, कनोल, सल्ली, निहारकी, कानाली, भनाला के गांवों में नुकड़ सभाएं करके जनता के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं, इसीलिए वे जन समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं तैयार की और उन्हें धरातल पर उतारा।

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीधे बालिका आश्रम गए और उनकी मुश्किलों को समझते हुए अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार अनाथ बच्चों के लिए कानून बनाकर उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया।

उंन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आकर प्रदेश की महिलाओं के साथ किए गए 1500 रूपये प्रति माह पैंशन प्रदान करने के वायदे को पूरा करके एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार बार चुनाव आयोग के पास जाकर पैंशन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा के विरोध के बावजूद वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन हर हाल में प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि जून महीने में 3000 रूपये महिलाओं के खाते में जमा किए जांएगे।पठानिया ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ने कांगड़ा चम्बा की जनता को मान सम्मान दिया जो आनंद शर्मा को लोकसभा का प्रत्याशी दिया। जो कि नेशनल स्तर का नेता है और अलग अलग पदों पर केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य किया है जिससे कांगड़ा चम्बा की जनता को इसका जरूर लाभ मिलेगा।

विधानसभा शाहपुर की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी न कि झूठी पार्टी बीजेपी को। कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर वोट मांगती है जो बोलती है बो करके दिखाती है। आनंद शर्मा को भारी मतों से जिता कर कांगड़ा चम्बा की जनता दिल्ली भेजेगी।

काँग्रेस पार्टी जैसे ही केंद्र में सरकार बनेगी तो कांगड़ा चम्बा लोकसभा सदस्य को मंत्री पद मिलेगा जिससे कागड़ा चम्बा की जनता को मंत्री मिलेगा जिससे कांगड़ा चम्बा के क्षेत्र का विकास होगा। धार कंडी क्षेत्र का विकास काँग्रेस पार्टी ने ही किया है और आगे भी कांग्रेस की सरकार ही करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...