पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौर पुल की लोहे की प्लेट उखड़ी, बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

--Advertisement--

Image

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मटौर पुल में पोले ही प्लेट उखड़ गई है। इस कारण वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। लेकिन अभी तक इस प्लेट को ठीक नहीं किया गया है।

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मटौर पुल में पोले ही प्लेट उखड़ गई है। इस कारण वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। लेकिन अभी तक इस प्लेट को ठीक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मटौर पुल में एक पुल कंकरीट व एक लोहे का पुल बना है। जिनमें दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रहती है। पठानकोट की तरफ से आने वाले वाहन लोहे के पुल से और मटौर चौक की तरफ से आने वाले वाहन कंकरीट के पुल से गुजरते हैं।

इससे यहां यातायात सुगम बना रहता है और जाम की स्थिति नहीं बनती। लेकिन दो दिन से यहां मटौर पुल के लोहे की प्लेट उखड़ गई हैं। जिससे कोई हादसा न हो, इसलिए वहां पर बड़े व भारी वजन वाले वाहन तथा बसों को नहीं गुजारा जा रहा है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही कंकरीट वाले पुल से होने के कारण यातायात जाम की स्थिति बन रही है।

इस कारण लोगों को भी समस्‍या से दो चार होना पड़ रहा है और यातायात व्यवस्थित करने वाली पुलिस कर्मियों के भी पसीेन छूट रहे हैं। जल्द ही इस लोहे की प्लेट की मरम्मत नहीं हो जाती तब तक यहां यातायात जाम की स्थिति बनती रहेगी।

पहले भी यह पुल रहा है सुर्खियों में

इससे पहले भी मटौर का यह पुल सुर्खियों में रह चुका है। यहां पर 28 जून की सुबह मंडी की तरफ से जम्मू जा रही टमाटरों से लदी पिकअप गिरने से पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के दो माह बाद भी सड़क प्राधिकरण रेलिंग की मरम्मत करवाने में विफल रहा। हिमखबर ने यह मामला पहले भी प्रकाशित किया था, उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां रेलिंग को वेल्डिंग करवाकर मरम्मत की थी। अब फिर से वही स्थिति है। यहां उखड़ी हुई प्लेट हादसों को न्योता दे रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...