पठानकोट मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर पंचायत भाली में भू अधिग्रहण प्रभावितो में रोष

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पठानकोट मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर पंचायत भाली में भू अधिग्रहण प्रभावितो में रोष देखने को मिला है । वीरवार को फोरलेन संघर्ष समिति भाली के प्रधान मुंशी राम की अध्यक्षता में भाली में बैठक हुई ।बैठक में मौजूदा लोगो ने सरकार द्वारा लोगों के भू अधिग्रहण को लेकर रोष व्यक्त किया है।

समिति के अध्यक्ष मुंशी राम ने बताया कि फोरलेन बनने पर सभी लोग खुश हैं, लेकिन लोगों के व्यवसाय को खत्म करना उचित नहीं है । उन्होंने बताया कि भाली में अन्य जगह की अपेक्षा मुआवजे की रकम भी कम दी जा रही है।उन्होंने कहा की पठानकोट से मंड़ी तक सभी को मुआवजा एक जैसा दिया जाना चाहिए। सरकार द्वारा जंगलों में ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है और जहां लोग अपना कार्य व्यवसाय कर रहे है या रिहायशी मकान बनाए हुए है, वहां मुआवजे की रकम कम मिल रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि फोरलेन की जद में अगर आधा मकान आया है तो उसे पूरे मकान का मुआवजा मिले। ताकि वह अपने रिहायश के लिए दोबारा मकान बना सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जमीन को छोड़ कर लोगों के बसे बसाए घरों को उजाड़ रही है।

वहीं मौजूद लोगों ने महिंद्र सिंह,मुंशी राम,प्रवीण शर्मा ,राजकुमार ,विजय कुमार कुलदीप शर्मा,सुदर्शन कुमार संजय कुमार,सुरिंदर, विक्कू, ओमप्रकाश,गिरधारी लाल,बिहारी लाल,सुरेश कुमार,कहर सिंह,सतीश कुमार,रणजीत सिंह,मुन्नी लाल, कल्याण सिंह ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार द्वारा जल्द पूरा न किया गया तो हम समिति के सदस्य सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। साथ ही आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतने के लिए सरकार तैयार रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...