पठानकोट-भरमौर एनएच पर गिरे पेड़, डेढ़ घंटा बंद रही वाहनों की आवाजाही

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-भरमौर एनएच पर तुनुहट्टी शिव मंदिर के समीप 2 पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरे। इसके कारण एनएच पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। रातभर बारिश के चलते मंगलवार सुबह करीब 7 बजे तुनुहट्टी शिव मंदिर के समीप 2 पेड़ बिजली की एलटी लाइन को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे।

गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन व व्यक्ति यहां से नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को सड़क से हटा कर किनारे किया गया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...