पच्छाद की बेटी ज्योत्सना शर्मा ने 23 साल की उम्र में पास की NET परीक्षा

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की लाना भलटा पंचायत के कांश का खेच गांव की रहने वाली ज्योत्सना शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की NET परीक्षा (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) को पहले ही प्रयास में पास किया है। महज 23 वर्ष की उम्र में यह सफलता हासिल कर ज्योत्सना ने अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

ज्योत्सना के पिता क्षमादत्त शर्मा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाना मियू में अध्यापक हैं, जबकि माता सुषमा कुशल गृहणी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ज्योत्सना के छोटे भाई और परिवार के अन्य सदस्य इस गर्व के क्षण का हिस्सा बने हैं।

हिमाचल विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में एमए करने वाली ज्योत्सना ने इसी विषय में NET की परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और खुद की कड़ी मेहनत को दिया है। ज्योत्सना ने कहा कि यदि इरादे मजबूत हों और प्रयास सच्चे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...