पंडोह वारियर टीम बनी फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच की विजेता

--Advertisement--

मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए बीबीएमबी जरल कॉलोनी में हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने मतदान करने की दिलाई शपथ। 

मंडी, 27 अप्रैल – अजय सूर्या

मत प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बीबीएमबी जरल कॉलोनी पंडोह ग्राउंड में फ्रेंडली बॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंडोह वारियर की टीम विजेता रही जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में नोबल कॉलेज पंडोह ए टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 6 टीमों ने और महिला वर्ग में 2 टीमों ने भाग लिया।

इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर भी जरल कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ  दिलाई। उन्होंने 18 वर्ष की आयु के सभी युवाओं से मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने और मतदान करने हेतु भी प्रेरित किया।

ओमकांत ठाकुर ने बताया कि जरल कॉलोनी पंडोह में प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य इस पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस पोलिंग बूथ पर कम मतदान हुआ था। इस कारण लोगों को जागरूक करने के लिए यहां पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उन्होंने इस मौके पर लोकतंत्र के इस महापर्व मे सभी वर्गाे से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की ताकि हमारा प्रजातंत्र और मजबूत हो सके। स्वीप कार्यक्रम गतिविधियां के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा वर्ग ने भाग लेकर काफी उत्साह दिखाया।

ये रहे उपस्थित

प्रतियोगिता के आयोजन में नोबल कॉलेज के टीम इंचार्ज तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह के विपिन कटवाल और कमल ठाकुर, 33 मंडी विधानसभा के नोडल ऑफिसर सुभाष चंद और असिस्टेंट नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सूरजमनी तथा बीबीएमबी प्रशासन  से एस.डी.ओ. हेमंत कुमार ने अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर स्योग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा...

पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट, नकदी और तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार

सोलन/बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के...

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...