पंडोह डैम के पास बनाया अस्थाई लिंक टूटा, चंडीगढ़-मनाली NH एक बार फिर बंद

--Advertisement--

मंडी, 22 अगस्त – अजय सूर्या

बीती शाम से हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया है। यह नेशनल हाईवे पंडोह डैम के पास बने अस्थाई लिंक पर पहाड़ी से मलबा गिरने व सड़क धंसने के कारण बंद हो गया है। जिस कारण हाईवे के दोनों ओर एक हजार से भी अधिक वाहन जाम में फंस गए।

कुल्लु से मंडी की ओर आ रहे वाहनों की बात करें तो 600 के करीब वाहन कैंची मोड़ के पीछे फंसे हुए है। वहीं मंडी से कुल्लू की ओर जा रहे 700 के करीब वाहन 4 मील से 9 मील के बीच में फंसे हुए है। बारिश व लगातार मौसम खराब होने के चलते इस मार्ग को खोलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधक्षक सागर चंद्र ने बताया कि अस्थाई लिंक रोड़ बंद होने के कारण कैंची मोड़ से जोगनी माता मंदिर तक सैंकड़ों वाहन फंसे हुए है। इन फंसे हुए वाहनों में से छोटी गाड़ियों को बजौरा वाया कंमाद भेजा जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग पर सुबह 10 बजे तक कुल्लू से मंडी की ओर वाहनों को भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बजौरा-कमांद मार्ग पर भी जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन को हटाने के लिए इस मार्ग को बीच-बीच में बंद रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर भी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों से सावधानी से सफर करने की हिदायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय मंडी में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

हिमख़बर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया...

पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल

हिमख़बर डेस्क पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल सदर में...

उपायुक्त कांगड़ा ने मानसून के दौरान नदियों, खड्डों व जलाशयों के समीप जाने पर लगाई रोक

हिमख़बर डेस्क  मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...