पंडित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त करने अनिल शर्मा के घर पहुंचे जेपी नड्डा और जय राम ठाकुर

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वरिष्ठ नेता पंडित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त करने शुक्रवार को मंडी में उनके विधायक बेटे अनिल शर्मा के घर पहुंचे। हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन भी उनके साथ थे।

उन्होंने अनिल शर्मा व परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले उन्होंने पंडित सुख राम के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पंडित सुख राम बहुत अनुभवी नेता थे और पूरा जीवन लोक सेवा एवं जन कल्याण को समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा खालीपन आया है।

उन्होंने कहा कि पंडित सुख राम से उनका संबंध तीन दशक का है और उन्हें राजनीति में उनसे बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला।  हिविकां के समय एक सहयोगी के नाते भी साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे हमेशा लोक कल्याण की चिंता करते थे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...