पंजीकृत हथियारों को संबंधित पुलिस थाना में करवाएं जमा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के डीएसपी वीरी सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।

आगामी एक जून को हिमाचल प्रदेश में निर्धारित आम लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कांगड़ा जिला में पंजीकृत सभी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाना जरूरी है।

ऐसे सभी नागरिकों से जिनके पास पंजीकृत हथियार हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिये हैं। इस संदर्भ में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...