पंजाब से राशन ला रहे टैंपो में बीच सडक़ भडक़ी आग

--Advertisement--

Image

हमीरपुर में अमरोह चौक पर हादसा

हमीरपुर – अनिल कपलेश

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 के तहत हमीरपुर के साथ लगते अमरोह चौक पर सोमवार देर रात सडक़ पर चल रहे एक टैंपो में अचानक आग लग गई। आगजनी से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आगजनी से टैंपो का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया है, जबकि इसमें लादा गया लाखों रुपए का राशन जलने से बचा लिया गया है।

पंजाब से राशन लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहे हिमाचल नंबर के टैंपो में यह आग लगी है। टैंपो को कुल्लू के सुरेंद्र सिंह चला रहे थे। जब यह टैंपो नादोन से 20 किलोमीटर आगे अमरोह चौक पर पहुंचा तो इसके अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर चालक ने टैंपो को बीच सडक़ में खड़ा कर दिया और खुद बाहर निकल आया। ड्राइवर ने दमकल विभाग को आगजनी की जानकारी दी।

दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टैंपो में लगी आग पर काबू पाया और राशन को जलने से बचा लिया। दमकल विभाग के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो में आग लगने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली, टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया और समय पर आग पर काबू पाया लिया। आगजनी से टैंपो चालक को करीब 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...