पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा हिमाचल से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले के आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गे को हिमाचल से गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने आरोपी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को मंडी जिले के सुंदरनगर में एक होम स्टे से गिरफ्तार किया.

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी को हिमाचल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. पैरी पर डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पैरी सुंदरनगर में लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को दोपहर एक बजे एक होम स्टे पहुंचा. और यहां कमरा बुक कराया.

इस दौरान वह अकेला यहां से कहीं नहीं गया. पंजाब पुलिस उसका फोन लगातार ट्रेस कर रही थी. इस बीच फोन की लोकेशन हिमाचल के सुंदरनगर में पाई गई और पंजाब पुलिस ने उसे सुंदरनगर में धनोटू पुलिस थाने की मदद से गिरफ्तार किया.

गोली बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क

चंडीगढ़ के रहने वाला साल 2011 में आरोपी पैरी (32) डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान गोली बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया था. उस पर मर्डर समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पंजाब के कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या में भी उसका हाथ है.

पंजाब पुलिस की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि पैरी की लोकेशन को ट्रेस किया गया था और फिर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के डीजीपी ने बताया कि गोल्डी बराड़ के दिशा-निर्देशों पर पैरी ने हत्या के आरोपियों को पैसे दिए थे.

बता दें कि इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस पैरी को अवैध हथियार रखने के आरोपों में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह 2021 में बेल पर छूट गया था.

फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ धारा-153, 153-A, 212, 216 और 120-B, आर्म्स एक्ट की  सेक्शन 25 के तहत मोहाली में केस दर्ज किया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...