पंचायत प्रधान और सचिव को 42,900 रुपये की रिकवरी का नोटिस

--Advertisement--

विकास कार्य के लिए आई राशि में हुई धांधली, मौके पर काम हुआ नहीं, एक ही श्रमिक की अलग-अलग आयु से लगा दीं फर्जी हाजरियां, खंड विकास अधिकारी की ओर से मामले की जांच में हुआ वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

देहरा – शिव गुलेरिया

विकास खंड परागपुर की एक ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य के मस्टरोल पर कामगारों की फर्जी हाजरियां लगाकर 42,900 रुपये का गबन हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार मस्टरोल में जिस निर्माण कार्य पर कामगारों की फर्जी हाजरियां लगाई गई हैं, वहां मौके पर निर्माण कार्य हुआ ही नहीं है। बिना काम किए ही सरकार के 42 हजार 900 रुपये सभा के फंड से निकाल लिए गए।

ब्लाॅक खंड अधिकारी परागपुर मुकेश कुमार ने इस मामले की जांच करवाने के बाद आरोपित पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को 42,900 रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। इस बारे रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। इस मामले को उजागर करने वाले परीक्षित धीमान ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक जब सभा फंड से 42,900 रुपये निकलने की जांच विभाग की ओर से की गई तो मामला सही पाया गया। पंचायत निरीक्षक देशराज ने बताया कि इस मामले में पंचायत के पदाधिकारियों पर पेनल्टी लगाना तय है। पंचायत में एक ही दिन एक व्यक्ति की हाजिरी कई जगह लगाई पाई गई। इसके चलते यह कार्रवाई हुई है।

सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति कागजों में विभिन्न निर्माण कार्यों हाजिर था। बस उसकी उम्र 39 साल, 36 साल और 34 साल अलग-अलग बताई गई है। पंचायत में पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। जहां उपप्रधान ने प्रशिक्षु बेटे की हाजरियां मनरेगा के काम में लगा दी थीं।

बीडीओ परागपुर मुकेश कुमार के बोल 

उधर, बीडीओ परागपुर ने कहा कि ब्लाक की एक पंचायत में विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि में अनियमितता सामने आई है। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अब 42900 रुपये की रिकवरी डाली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...