
धर्म नेगी, चुराह
तीसा बिधानसभा क्षेत्र चुराह पंचयात जसौरगढ़ में जो उटोकु नामक स्थान से खन्नी रजौली जगरा लंघा के लिए जो सड़क का काम चला था वह आज दस दिन से बंद पड़ा है न तो शाशन और न ही प्रशाशन को इसकी फ़िक्र है।
फ़िक्र होगी भी कहा से ऐसा लगता है की यह पी डब्ल डी सड़क का काम नहीं। पंच बर्षीय योजना का काम चला है और हमारे लोग आंख मींच कर सोए हैं। फिकर उनको भी नहीं जिनके घरो में कुछ दिन में शादियां हैं।बड़े बड़े नुआले हैं। फिर भी खामोश क्यों?
बूढ़े बुजर्गो को पीठ पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। यह आज पहली बार नहीं जब से इस सड़क का काम चला है। तब इस रास्ते पर आम जनता को असम्भ हो गया है। सब लोगो को परशान करके रख दिया है।
जब ठेकेदार के एस ठाकुर से बात हुई तो उनका कहना है की हमारी सड़क 500 मीटर पहले पास करे पी डब्ल डी प्रशाशन। तभी इस सड़क का कार्य शुरू होगा क्युकि पहले भी बना रास्ता 4/5 बार बंद हो गया था और बिना सड़क बिल पास हुए भी के एस ठेकदार ने रास्ते को खुलवाया।
जैसे की मूसलाधार बारिश की वजह से कई बार सड़क बंद हो जा रही है। इसमें ठेकेदार का कहना भी लाज़मी बनता है की जब तक 500 मीटर सड़क पास नहीं होगी। तब तक काम नहीं चल पायेगा।
अब बात जब पंचयात उप प्रधान वाह आला प्रधान से हुई तो जरा सुनिए क्या कहते हैं
पंचयात का रास्ता हमने पहले भी कई दफा अपनी और से खुलवाया। जिसमे पंचयात का खर्चा 15 हजार आया है। जब हमने पूरी जानकारी खंगाली तो 3000. खर्चे से सड़क को खुलवाया गया था और पंचयात के पास बिल तक नहीं है।
आज पंचयात के पास आदमियों का रास्ता तो खेर छोड़ो जानवरो को जाने के लिए भी रास्ता खोलने के लिए पंचयात के पास पैसे नहीं हैं।
अब कहा गए बिधायक हंस राज और कहा सो गए उनके चाहने बाले। जिन्होंने पूरी जनता को परशान करके रखा है। प्रधानो को जब यह बात बोली गई की कब तक सड़क खुलेगी तो श्री मान मोहदय कहते हैं की एस डि ओ. को या के एस ठाकुर को पूछ लो। हमने तो कई बार बोला।
में समस्त जनता से अनुरोध करता हूँ की अगर प्रधानो को अपनी पावर का इस्तेमाल करना नहीं आ रहा है तो, पंचयात की कुर्सी की आड़ लेकर क्यों बैठे हो।
उस कुर्सी पर बैठना का भी आपके पास कोई अधिकार नहीं है। समाज प्रधानो को पंचयात की आर्थिक वाह धार्मिक परसिथितियो को सुधारने के लिए बनाया होता है न की बिगाड़ने को।
अगर पंचयात प्रधान के पास सड़क खुलवाने की हिमत नहीं है तो हमे पत्र लिख कर दे हम एस डी एम तीसा में ज्ञापन सौंपगे.
