कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों दिन-रात कर रहे कार्य, जल्द मिलेगी लंबे सफर के निजात
कोटला – स्वयम
पठानकोट मंडी हाइवे पर त्रिलोकपुर पुल की एप्रोच खिसकने से यातायात बंद हो चुका है तथा ट्रैफिक को 32 मील-त्रिलोकपुर कोटला किया गया है। लेकिन इस रोड की हालत खस्ता होने के कारण बड़े माल वाहक ट्रकों को कोटला में ही रोक दिया गया है।
त्रिलोकपुर 32 मील रोड़ की हालत ऐसी है प्रतिदिन इस रोड़ पर सुबह व शाम के समय ट्रैफिक जाम लग जाता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों ने वताया की फोरलेन कार्य तो चल ही हुआ है लेकिन ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए लिंक रोड़ की भी हालत सही नहीं है।

उन्होंने बताया कि बरसात खत्म हुए काफी समय हो गया लेकिन कुठेड़-ज्वाली व 32 मील- त्रिलोकपुर-कोटला सड़क की भी हालत ठीक नहीं है। जिसको विभाग को समय रहते ठीक करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम के समय ट्रैफिक जाम हो जाता है। जिससे काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
कोटला से 32 मील पहुंचने में करीबन डेढ़ घण्टे का समय लग जाए रहा है।कभी कभार शाम के समय 3-4घण्टे भी जाम में फंस जा रहे है। हालांकि एनएचएआई के निर्देशानुसार भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने प्रोटेक्शन वाल का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कार्य कब तक पूरा होगा। और हाइवे पर पहले की तरह गाड़ियां चलने शुरू होंगी।
एनएच अथॉरिटी ऑफ इंडिया डीएम तुषार सिंह के बोल
उधर, एनएच अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डीएम तुषार सिंह ने कहा कि नौ दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा तथा वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।
भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी डीएम राजेश नैय्यर के बोल
वहीं भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के डीएम राजेश नैय्यर ने बताया कि कार्य शुरू करवा दिया है तथा नौ दिन के अंदर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं तथा जल्द ही त्रिलोकपुर पुल से यातायात को बहाल करवा दिया जाएगा।

