नौकरी चाहिए तो 22 फरवरी को आइए आइटीआइ शाहपुर, 200 पदों पर होगी भर्ती

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़े और प्रतिष्ठित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) शाहपुर में बद्दी की जानी-मानी कंपनी ईस्टमैन आटो एंड पावर लिमिटेड 22 फरवरी को दस्तक दे रही है।

प्रदेश के बेरोजगार आइटीआइ डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच में है, वे 22 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

यह कहते हैं प्रधानाचार्य

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि 22 फरवरी को आइटीआइ शाहपुर के सौजन्य से हम एक कैंपस साक्षात्कार का आयोजन कर रहें है, जिसमें बद्दी की ईस्टमैन आटो एंड पावर लिमिटेड कंपनी प्रदेश के 200 बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका देगी।

जिससे 18 से 40 वर्षीय बेरोजगार युवाओं को इस कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। कैंपस साक्षात्कार आइटीआइ शाहपुर में सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा व साक्षात्कार पूर्ण होने तक चलेगा।

पहले कंपनी विभिन्न व्यवसायों के अनुरूप अभ्यर्थी की परीक्षा का आयोजन करेगा। उस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पात्र होगा। चयनित होने पर कंपनी आपको नियमित नौकरी के लिए लेकर जाएगी।

यह पात्रता है जरूरी

कंपनी के एचआर अमन शर्मा ने बताया कि जिस प्रशिक्षु ने आइटीआइ, एनसीवीटी और एससीवीटी के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी), वेल्डर, प्लम्बर, टर्नर, मशीनिस्ट, कोपा, शीट मेटल वर्कर,डिप्लोमा और बीटेक (इलेक्ट्रिकल) व्यवसायों से उत्तीर्ण हो, वही भाग ले सकते हैं।

चयनित आइटीआइ प्रशिक्षुओं को कंपनी लगभग 12,303 रुपये (सीटीसी) जिसे कंपनी के रूल्स के अनुसार 9,000 रुपये देगी। इसके अलावा ईएसआइ, कैंटीन, वर्दी-जूते, चिकित्सा-समूह बीमा जैसे अन्य लाभ भी कंपनी प्रदान करेंगी।

अभ्यर्थी जिन्होंने सरकारी व गैर-सरकारी और प्राइवेट संस्थान से एनसीवीटी और एससीवीटी में आइटीआइ की परीक्षा उत्‍तीर्ण की हो साक्षात्कार का हिस्सा बन सकता है।

कंपनी प्रशिक्षुओं को पहले छह माह के लिए ट्रेनी के तौर पर लेकर जाएगी और उसके पश्चात कंपनी की नीतियों (परफॉर्मेंस) पर पास होने पर उसे नियमितीकरण किया जा सकता है।

ये दस्तावेज लाएं साथ

आइटीआइ शाहपुर के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के अलावा अपना आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने साथ लाने होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...