नौकरी चाहिए तो आईटीआई रैल आएं, निजी कंपनी भरेगी पद

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के आईटीआई रैल में 12 सितंबर को आईटीआई पास युवकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पंजाब की निजी कंपनी में नौकरी के इच्छुक युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल ट्रेड के अलावा वायरमैन के 2017 से 2022 तक के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को 10,800 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। महीने में चार साप्ताहिक छुट्टियां, एक समय का खाना, वर्दी, सुरक्षा जूते और बस की सुविधा मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल में मूल प्रमाण पत्रों आधार कार्ड, रिज्यूम तथा तो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।

दिव्यांग अभ्यर्थी भी जिन्होंने भी इन ट्रेड में आईटीआई की हो, वे भी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग करना होगा तथा अपना हैंड सैनिटाइजर भी साथ लाना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...