नौकरी का मौका.. 16,513 मानदेय

--Advertisement--

Image

आईटीआई गरनोटा में हीरोमोटो कार्प लिमिटेड नीमराणा राजस्थान कंपनी लगाएगी रोजगार मेला

सिहुंता – अनिल संबियाल

आईटीआई गरनोटा में हीरोमोटो कार्प लिमिटेड नीमराणा राजस्थान की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 17 मार्च को लगेगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अभिषेक बगवान ने बताया कि किसी भी व्यावसायिक कोर्स में वर्ष 2022 में उत्तीर्ण युवक- युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यार्थी को कंपनी की ओर से मासिक 16,513 रुपए मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्दी व जूतों के अलावा वार्षिक 22 छुटिटयां भी प्रदान की जाएंगीं।

उधर, आईटीआई गरनोटा के प्रिंसीपल मनीष कुमार राणा ने पात्र युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र व चार पासपोर्ट साइज फोटो को साथ लाएं। उन्होंने पात्र युवाओं से रोजगार मेले में बढ़ ़चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...