
शाहपुर – नितिश पठानियां
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) शाहपुर में गोदरेज एंड बायस कंपनी 29 मार्च को कैंपस साक्षात्कार लेगी। प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा दसवीं में 50 फीसद व आइटीआइ में 60 फीसद अंक प्राप्त किए हों।
कंपनी 400 पदों पर भर्ती करेगी। कंपनी में वे युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने 2015 से 2021 में फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, टूल एंड डाई, पीपीओ, ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, डीजल मैकेनिक, आरएंडएसी, शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर और पंप आपरेटर व्यवसायों से सरकारी/गैर-सरकारी और प्राइवेट संस्थानों से एनसीवीटी और एससीवीटी आइटीआइ की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
चयनित युवाओं को 11000 रुपये मासिक सीटीसी वेतन व 92 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से ओवरटाइम व अन्य सुविधा दी जाएगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी प्रशिक्षुओं को अनुबंध के तौर पर रखेगी।
युवा आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाएं।
