नौकरानी बनकर आई झारखंड की युवती एक दिन बाद ही लाखों के गहने लेकर फरार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

सुंदरनगर शहर में दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से घर पर काम करने आई झारखंड की युवती एक दिन बाद ही चार लाख के गहने और दो मोबाइल लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चंडीगढ़ बस स्टैंड दबोच लिया है, जिसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

हुआ यूं कि सुंदरनगर के भोजपुर निवासी व व्यपारी चूड़ामणी के बेटे ने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से युवती को घर का काम करने के लिए रखा।अगले ही दिन सुबह करीब पांच बजे चूड़ामणि की पत्नी ने देखा की नौकरानी के कमरे का दरवाजा खुला है और वह गायब है।

इसी बीच जब उन्होंने घर के सामान की जांच की, तो पाया कि घर से चार लाख की हीरे की अंगूठी और दो मोबाइल गायब हैं। इसके बाद परिजनों ने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की मदद से आरोपी युवती को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर उतरने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...