नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर पुलिस ने काटे चालान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर में गांधी गेट चम्बा व आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को 15 वाहनों के चालान काटे, वहीं अनियमितता पाए जाने वाले कुछ वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई। अगली बार वाहन चालकों के चालान करने व सीज करने की चेतावनी जारी की गई।

पुलिस के मुताबिक बाजार में आए दिन वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। वाहनों की पार्किंग सही प्रकार से नहीं होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि चम्बा के चौगान नंबर-3 में दोपिहया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई बार दोपिहया वाहन चालक शहर में सड़क किनारे वाहनों को पार्क कर देते हैं। मेडिकल काॅलेज चम्बा के बाहर बेतरतीब वाहनों के पार्क करने से अक्सर यहां एम्बुलैंस व अन्य वाहन फंस जाते हैं, जिससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें पेश आती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...