नोकरी नहीं देनी तो लाइब्रेरियन के डिप्लोमा करवाना बन्द करे सरकार – सुरजीत धीमान

--Advertisement--

Image

चेताया, अगर नोकरी नहीं दी तो सरकार को सौंप देंगे डिप्लोमा–

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक लब में सम्पन्न हुई जिसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान ने विशेषतौर पर शिरकत की। बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया गया तथा संघ ने दो टूक चेताया है कि अगर सत्तासीन भाजपा सरकार ने लाइब्रेरियनों के रिक्त पदों को चुनावों से पहले नहीं भरा तो 20 हजार डिप्लोमाधारक अपने परिवारों सहित कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान ने कहा कि भाजपा सरकार ने 19जुलाई 2020 को 771 पदों को भरने की घोषणा की थी लेकिन आजतक इन पदों को भरने की कवायद शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पांच साल में संघ 22 बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल चुका है लेकिन हर बार आश्वासनों का झुनझुना थमा दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लाइब्रेरियन डिप्लोमाधारकों की संख्या 20हजार से पार है लेकिन किसी भी सरकार ने रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने नोकरी नहीं देनी है तो इस डिप्लोमा को ही बन्द करवा दे।

उन्होंने कहा कि कई बेरोजगार लाइब्रेरियन रोजगार की आस में 45पार हो गए हैं तथा कुछ होने वाले हैं। कोर्स करने के बाद प्रशिक्षित लाइब्रेरियन डिप्लोमाधारक दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चोर दरवाजे से नई-नई भर्तियां कर रही है जबकि सीधेतौर पर बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने रिक्त पदों को भरकर रोजगार नहीं दिया तो समस्त डिप्लोमाधारक अपने डिप्लोमा सरकार के पास जमा करवा देंगे।

इस मौके पर संघ प्रदेश सचिव किशोरी लाल, जिलाध्यक्ष अंजना, प्रेस सचिव मीनाक्षी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष संजय धीमान, सदस्य संजय चौधरी, दीपक, ममता, सुरेखा, महेश, बिट्टू, सुमंगला राणा, देवेंद्र, बिमला, तारा चंद, राहुल, संजय, नरेश, मोहिंदर, शमा कुमारी, सोनिका, मोनिका, उमेश कौर, अजेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...