नेशनल हाईवे अथॉरिटी व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया कोटला सोहल्धा रोड का निरीक्षण

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

मंगलवार बारिश के कारण फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा सड़क निर्माण के लिए कोटला में लगाए गए करोड़ो रुपयों की राशी के वायर क्रेट जो भारी बारिश के गिर गए थे। जिस कारण कोटला सोहल्धा सड़क मार्ग बिल्कुल पूरी तरह बंद हो गया था और कुछ स्थानीय लोगों के मकान इसकी जद में आ गए हैं।

इसी विषय में आज नेशनल हाईवे के अधिकारी व लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नूरपुर महिंद्र पाल धीमान ने मोका पर जाकर साइट का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाया की बहुत अधिक नुकसान हुआ है। त्रिलोकपुर सोहलधा,
नियांगल, जोलना पंचायत के लोगों को आने जाने के लिए कोई सड़क मार्ग नही रहा है।

अधीक्षण अभियंता महिंद्र पाल धीमान ने कहा की जल्द ही उपरोक्त पंचायतों के लोगों के आने जाने के लिए वेकल्पिक मार्ग की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी जाएगी। जिसके लिए लोक निर्माण ने कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द ही कल या परसों तक मार्ग शुरू कर दीया जाएगा।

उन्होंने कहा नया वैकल्पिक मार्ग कोटला से वड़ेड रोड से होते हुए नए फोरलेन ब्रिज के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे स्थानीय वासियों की आने जाने की सुविधा सुचारू रूप से चल पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए की जिनका मकान इस भू स्खलन की चपेट में आया है, उसका प्राकलन बनाकर फोरलेन निर्माण कंपनी व नेशनल हाईवे अथॉरिटी को देने के लिए कहा ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इसका मुआवजा दिलवाया जा सके।

ये रहे उपस्थित

उनके साथ मजूद रहे अधिशाषी अभियंता ज्वाली मनोहर लाल शर्मा, सहायक अभियंता कोटला राजेश कुमार, कनिष्ट अभियंता विजय उपाध्याय, सर्वेयर सक्षम गुलेरिया, फोरलेन निर्माण कंपनी के उच्च अधिकारी इत्यादि।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...