नूरपुर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के बोल 

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि पुलिस थाना नूरपुर में पहले से ही हुई चोरी में पंजीकृत मामले में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार गांव टिपरी, भटियात जिला चम्बा भी मामले में शामिल है।

इसी मामले में उपरोक्त आरोपी अभिषेक कुमार का दूसरा साथी अनिल कौंडल भी शामिल था, जिसे पूछताछ हेतु बुलाया गया था।

आरोपी अनिल कौंडल गांव नजद सिनेमा हाल जसूर से पेशेवर ढंग से की गई पूछताछ पर कार्यवाही करते हुए व साक्ष्यों की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि आरोपी ने अभिषेक कुमार के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी अनिल कौंडल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक कुमार पहले से ही सव-जेल नूरपुर में बंद है, जिससे पूछताछ करने हेतु न्यायिक हिरासत से पुलिस हिरासत में लिए जाने के लिए नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...

बीएसएनएल को चाहिए 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, योग्य उम्मीदवार यहां करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...