नूरपुर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर बैठे पेन डॉउन हड़ताल पर, मरीजों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

 

मैडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा दो घंटे की पेन डॉउन हड़ताल रखी गई है।जिसपर सभी डॉक्टर दो घंटे अपना कामकाज छोड़ हड़ताल पर बेठेगे।इसी के तहत आज नूरपुर सिविल हस्पताल के डॉक्टर डॉ आशुतोष, डॉ जसवंत, डॉ सतीश पॉल, डॉ आरती चौधरी, डॉ अरुण कुमार भारद्वाज, डॉ अमन, डॉ शशी कांत शर्मा, डॉ केतकी व डॉ दीक्षा पेन डॉउन हड़ताल पर रहे।

 

डॉ आरती चौधरी ने बताया कि हमारी हड़ताल प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब में दिए पे कमीशन को लेकर।उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार पंजाब द्वारा दी जा रहे पे कमीशन के आधार पर ही पे कमीशन लागू करे।इसी को लेकर डॉक्टर्स ने काले बिल्ले लगाकर पेन डॉउन हड़ताल में हिस्सा लिया।

 

उन्होंने कहा कि हमारा एनपीए पे स्केल को 25 % से घटा कर 20 % किया जा रहा है और इसे हमारी बेसिक पे से भी अलग किया जा रहा है। इससे सभी डाक्टरों की सैलरी में काफी फर्क पड़ेगा । सैलरी कम हो जाएगी और इससे हमारे जो भत्ते है वो भी कम हो जाएंगे और इससे हमारी पैंशन में भी फर्क पड़ेगा।

 

इसलिए हिमाचल मैडिकल आफिसर एसोसिएशन के द्वारा रोज़ दो घंटों की हड़ताल सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...