नूरपुर: सकरी रोड पर गाड़ी से बरामद किया शराब का जखीरा

--Advertisement--

फतेहपुर विधानसभा में बुधवार को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छत्र रोड़ पर कार में पकड़ी गई 18 देसी शराब की पेटियां।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रैहन की संयुक्त टीम ने बुधवार को छत्र रोड़ पर वन विभाग के कार्यालय के पास एक कार में से 18 पेटी देसी शराब बरामद की। उक्त शराब कार नंबर एचपी 01 डी 4734 से बरामद की गई। कार को पलविंद्र सिंह चला रहा था जबकि साथ में दलजीत सिंह बैठा हुआ था। दोनों छत्र जोगियां के निवासी हैं।

ज्ञात रहे कि पुलिस चौकी रैहन के एएसआई भजन जरियाल, हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल नागेश्वर सिंह व राजेश कुमार की संयुक्त टीम बुधवार को रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान बुधवार सुबह पुलिस टीम ने छत्र रोड़ की तरफ आती एक कार को रोका।

इस मौके तालाशी के दौरान पुलिस ने कार की डिक्की में से 15 पेटी व पिछली सीट पर रखी 3 पेटी , कुल 216 बोतल 162000 मिली लीटर संतरा ब्रांड शराब को बरामद किया।इस बीच पुलिस ने गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि शराब के साथ गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...