नूरपुर शराब ठेके में चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

नूरपुर थाना के अन्तर्गत सदवां पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती देर रात चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नूरपुर में अतिरिक्त थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी का नाम गौरव कुमार निवासी डन्नी नूरपुर तहसील जिला कांगड़ा है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत सजीवन सिंह सेल्जमैन ठेका अंग्रेजी व देसी शराब सुलयाली नूरपुर जिला कांगडा ने दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि ठेके से देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलों की चोरी हो गई है।

इस पर पुलिस ने 20 सितम्बर 2021 को चोरी के मामले को लेकर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी होने के बाद जब ठेके पर अगले दिन आया तो ठेके ताले टूटे हुए थे। इसकी जानकारी मालिक को दी तथा पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन करने के बाद एफ.आई.आर. दर्ज की। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के साथ आरोपी को अपने नेटवर्क के माध्यम से बीती रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से कुछ शराब की बोतलें बरामद की है। शनिवार को आरोपी को अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...