नूरपुर में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

--Advertisement--

Image

संगठनात्मक जिला नूरपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार की गारंटियां ही कांग्रेस को गिराएंगी : बिक्रम ठाकुर 

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पूर्व भाजपा सरकार में जनता की सहूलियत के लिए खोले गए सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाइड करने के विरोध में भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। यह रैली चौगान मैदान से लेकर मिनी सचिवालय तक निकाली गई।

इस आक्रोश रैली में नूरपुर, इंदौरा, जवाली व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों से जुटे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाइड किए करने के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार को सत्ता में आए अभी तक 90 दिन भी नहीं हुए हैं और कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णयों के विरोध में जनता सड़कों पर उतरने लगी है।

बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिन गारंटियों के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई हैं, उस पर कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी और आगे चलकर यही गारंटियां कांग्रेस को गिराएगी।

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सह प्रभारी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार द्वारा जनता की सहूलियत के लिए भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए संस्थान खोले गए थे, लेकिन सूक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही सभी संस्थानों को बंद कर जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया है।

वहीं, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महज तीन माह के कार्यकाल में ही जनता को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

निक्का ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में नूरपुर में खोले गए संस्थानों को बहाल करने की मांग की।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, पूर्व विधायक रीता धीमान, संजय गुलेरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, महिला नेत्री शोभा डढ़वाल, प्रदीप शर्मा सहित चारों विस क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...