
नूरपुर, देवांश राजपूत
वन मंडल नूरपुर के तहत इस बार वनीकरण व पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 700 हेक्टेयर में करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की इस मुहिम से यहां वनीकरण को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर्यावरण को भी मजबूती मिलेगी।
डीएफओ नूरपुर विकल्प यादव(आईएफएस) ने बताया कि इस बार वन मंडल नूरपुर के तहत लगभग 700 हेक्टेयर जमीन पर करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जामुन, कचनार, दाडू, आमला, अर्जुन, शीशम व टीक आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह पौधे वन मंडल नूरपुर की पांच रेंजों की 82 विट्स में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की पांच रेंजों में करीब 14 नर्सरियां है यहां यह पौधे तैयार किए जाते है।
उन्होंने बताया कि इस बार विभाग ने वन मंत्री राकेश पठानिया व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक स्कीम चलाई है जिसमें विभाग पंचायत के प्रतिनिधियों को 51 पौधे उपलब्ध करवाएगा जोकि वह अपने -अपने क्षेत्र में लगाएंगे। उन्होंने लोगों से वनीकरण को मजबूत व पर्यावरण को सुदृढ करने में सहयोग की अपील की है।
गौरतलब है कि वन मंडल नूरपुर के तहत नूरपुर, कोटला, जवाली, इंदौरा व रे पांच वन रेंज पड़ती है जिसके तहत लगभग 54 हेक्टेयर जमीन पर जंगल लगे है।
