
नूरपुर – देवांश राजपूत
नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने नूरपुर की जनता से शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की अपील की हैं।
आशा वर्मा ने मिडिया से बात करतें हुए कहा की देखा गया हैं की दुकानदार प्लास्टिक के लिफाफो मे लोगबको सामान दे रहें हैं।
उन्होंने कहा की सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से वैन लगाया गया हैं।
नगरपरिषद की कार्यकारणी अधिकारी आशा वर्मा ने स्थानीय दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
उन्होंने कहा की वह नूरपुर शहर के सभी दुकानदारों से अपील करती हूं की वह प्रतिबंधित प्लास्टिक मैटीरियल का प्रयोग न करे अन्यथा प्रशासन को उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले एक साल से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर बैन लगाया गया है परंतु फिर भी दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे है ।
उन्होंने कहा की अभी कुछ दिन पहले ही इसी कड़ी में कुछ दुकानदारों के चालान कर जुर्माना भी किया गया था। उन्होंने दुकानदारों व शहरवासियों से अपना कूड़ा भी यहां वहां न फैकने की अपील की।
उन्होंने कहा की शहर को साफ सुथरा रखने में शहरवासी भी अपना सहयोग करे व अपने घर दुकान का कूड़ा केवल सफाई कर्मचारियों को ही दे।
इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों को अपनी तरफ से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
