नूरपुर जॉन के विद्युत कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन किया

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल की अध्यक्षता में नूरपुर जॉन के विद्युत कर्मचारियों न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन का मानना है कि जब पूरे हिंदुस्तान में एक देश एक विधान ,एक देश एक संविधान ,एक देश एक राशन कार्ड, एक देश दो पेंशन का क्यों है फिर प्रावधान। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अधीन लाया जाए।

अगर पुरानी पेंशन देना सरकार के बस में नहीं है तो सरकार सभी कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के भी लाए। और सभी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सांसद मंत्री विधायक इन सभी को भी न्यू पेंशन स्कीम में ही लाया जाए । विद्युत बोर्ड में बढ़ते कार्यभार को मध्य नजर रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भर्तियां की जाए।

1990 में विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या 43 हजार थी और उपभोक्ता 9 लाख थे ।आज विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या सिमट कर करीब 13 हजार रह गई है और उपभोक्ता करीब 26 लाख पहुंच चुका है। इस बढ़ते कार्य के द्वार के चलते आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे।

1 दिनांक 17अगस्त 2022 को विभागीय कार्य करते हुए कमल सिंह लाइनमैन जो 132 केवी कंदरोरी सब स्टेशन के अधीन कार्यरत है। उसका विभागीय कार्य करते हुए 132 केवी जसूर – कंदरोरी लाइन में पेड़ों को काटते हुए उसे बिजली के करंट की चपेट में आ गया ।

जिस कारण उसके हाथ और पांव बिजली के करंट के कारण जल चुके और उसे में काफी गंभीर चोट लगी। उसका इलाज अमृतसर में प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है और लाखों रुपया अपनी जेब से खर्च करके यह कर्मचारी और इसके परिवार वाले इसका इलाज करवा रहे।

इसे मात्र 20 हजार रुपये डिपार्टमेंट की तरफ से मेडिकल एडवास में के रूप में दिया गया । यूनियन मांग करती है कि इस कर्मचारी को जो भी खर्चा इसका हुआ है उसका पूरा पैसा दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...