नूरपुर : कोपड़ा में डबल मर्डर मामले के आरोपी के घर में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

कोपडा़ में रहस्यमयी तरीके से लगी आग, बुजुर्ग दंपती की हत्या के आरोपी का मकान जला, सामान-कपड़े राख, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सहित फोरेंसिक टीम

नूरपुर – स्वर्ण राणा

विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत में बुजुर्ग दंपती के दोहरे हत्याकांड के आरोपी का रिहायशी मकान रविवार को रहस्यमयी ढंग से आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि, इस आगजनी के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

लेकिन इस घटना में आरोपी का घर, सामान और कपड़े इत्यादि जल गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई और मौके से साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पुलिस को कोपड़ा डबल मर्डर केस के आरोपी का रिहायशी मकान जलने की सूचना मिली, जिसके तुंरत बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।

हालांकि, इस वारदात के बाद से आरोपी का परिवार घर में नहीं था, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर आरोपी के घर के बाहर पहरा लगा दिया था। अभी दो दिन पहले ही पुलिस का पहरा हटाया गया था और रविवार को ही आरोपी का रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल 

उधर, इस संदर्भ में डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...