नूरपुर के लोगों और समाजसेवी संस्थाओं ने दरियादिली दिखाते हुए प्रशासन की मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ, लगभग 60 ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन को दिए

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कोरोना काल मे नूरपुर के लोगों और समाजसेवी संस्थाओं ने दरियादिली दिखाते हुए प्रशासन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। लोगों ने ऑक्सीजन सिलिंडर देने के साथ अन्य सेवाओं के लिए नूरपुर प्रशासन से सम्पर्क किया है।

उपमंडल के जाच्छ स्थित शर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स, मन्नत एयर प्रोडक्ट जसूर और ओजेएस मेडिकल गैस सप्लायर पक्काटियाला ने मिलकर लगभग 60 ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन को दिए हैं।

इसके अतिरिक्त नूरपुर की गैर सरकारी संस्था ने कोविड मरीजों के लिए अपनी एम्बुलेंस देने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया है। वहीं कई लोग ऐसे भी सामने आ रहे हैं जो अपनी जमा पूंजी से कोविड मरीजों को दवाइयां खरीद कर देना चाहते हैं और लोगों को खाना खिलाना चाहते हैं।

एसडीएम नूरपुर डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने नूरपुर के उन सभी लोगों का धन्यावाद किया है जो संकट की इस घड़ी में सामने आए हैं और प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

एसडीएम ने बताया कि लोगो द्वारा दिये गए सिलिंडरों को ज़िला प्रशासन द्वारा कोविड़ केयर सेंटरों को भेजा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है तथा प्रशासन जरूरत पड़ने पर हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने लोगों से संकट के दौरान किसी भी तरह की कालाबाजारी व जमाखोरी से बचने की सख्त हिदायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...