नूरपुर के रिन्ना गांव के नायक भूपेंद्र सिंह सेना मेडल से सम्मानित

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

उपमंडल नूरपुर के तहत रिन्ना गांव के नायक भूपेंद्र सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया है। उन्हें सेना मेडल मिलने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

भूपेंद्र सिंह ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भडवार से हासिल की है, उनके पिता नसीब सिंह पूर्व सैनिक है जबकि माता मीना देवी गृहणी है।

भूपेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी नेहा व 9 माह की बेटी दृष्टि है। नायक भूपेंद्र सिंह इस समय 2 – पैरा स्पैशल फोर्स बंगलोर में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2021 में श्रीनगर के पुलवामा में एक गुप्त ऑप्रेशन के दौरान उनकी टीम ने दो कुख्यात आतंकवादियों को मार गिराया था तथा एक आतंकी को जिंदा दबोच लिया था।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें सेना द्वारा बंगलोर में आयोजित एक समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह द्वारा सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

पंचायत प्रधान राजवंत कौर ने सेना मेडल सम्मान हासिल करने पर नायक भूपेंद्र सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नायक भूपेंद्र सिंह की बहादुरी से पंचायत का नाम रोशन हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...