नूरपुर के नागनी के बाण में चली गोली, एक घायल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस थाना नूरपुर के तहत ग्राम पंचायत नागनी के बाण गांव में गोली चलने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश के तहत घटित हुआ है। वहीं, रविवार रात को हुई आपसी वाद विवाद के बीच गोली चलने की इस घटना से गांव में दहशत फैल गई।

इस गोलीकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हाकम चंद शर्मा निवासी गांव बाण (नागनी) रात करीब सवा 10 बजे अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान पीड़ित के आंगन में किसी ने पथराव किया, जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर अपने आंगन में आया तो कथित तौर पर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की नीयत से डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया।

बंदूक के छर्रों से पीड़ित घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को राउंडअप कर लिया और घटना में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त कर ली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...