नूरपुर:प्रदेश में लगाये गए कोरोना कर्फ्यू को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी एवं महासचिव सुदर्शन शर्मा ने सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लगाए गए कॅरोना को एक मजाक बताया और इसे एके लंगड़ा कर्फ्यू कहा।उन्होंने कहा कि यह कैसा कर्फ्यू जहां जहां गाड़ियां भी चल रही हैं और दुकाने भी खुली हैं।

उन्होने कहा कि सरकार ने धारा 144 तो लगा दी है लेकिन इसका असर कहीं भी देखने को नही मिल रहा। जहां धारा 144 के तहत पांच लोग एक जगह इकट्ठा नहीं ही सकते वहीं इस तरह की स्थिति कहीं देखने को मिल नही रही है और यह भी धारा 144 का अपमान ही है।

सुदर्शन शर्मा ने कहा कि अगर सरकार सच मे इस महामारी को रोकने के लिए संजीदा है तो उसे पूर्व की तरह सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए था जिससे कि इस चेन को तोड़ा जा सके लेकिन यह लोकडॉन तो पूरी तरह विफल साबित होगा क्योंकि जब लोगों की आवाजाही नहीं रुकेगी तो कैसे माना जाए कि कोरोना को रोका जा सकता है?

उन्होंने सरकार के 50 फीसदी सवारियों के साथ बसें चलाने के आदेश को भी हास्यास्पद बताया और कहा कि इससे बसों के तेल का खर्चा तक नही निकलेगा और सरकार इनसे पूरा टैक्स भी वसूलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...