नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पीर सलुही और गुडारा चपलाह में बताई जन कल्याणकारी योजनाएं

--Advertisement--

Image

लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को नटराज कला मंच नादौन के कलाकारो ने ग्राम पंचायत पीर सलुही व ग्राम पंचायत गुडारा चपलाह में गीत संगीत व लघु नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ।

इस अवसर पर नटराज कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने कृषि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना लागू की है।

इस योजना के अंतर्गत सौर बाड़बंदी के लिए व्यक्तिगत स्तर पर 80 प्रतिशत व समूह आधारित फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी से भी लोगों को रूबरू करवाया इसके अतिरिक्त कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत उप प्रधान पीर सलूही रविकांत, सचिव जगरूप सिंह, वार्ड सदस्य नीलम देवी, सिलाई अध्यापिका श्रीमती सुमन बाला और ग्राम पंचायत गुडारा चपलाह प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान दविंदर सिंह, वार्ड पंच तिलक राज, सचिव अमिता, सिलाई अध्यापिका अंजू बाला मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...