नीरज चोपड़ा की होगी मनु भाकर से शादी? निशानेबाज के पिता ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                     

पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारतीय दल कुल छह पदक (एक रजत और पांच कांस्य) अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस टूर्नामेंट में मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं।

वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। अब सोशल मीडिया पर मनु और नीरज की शादी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। इस पर अब युवा निशानेबाज के पिता ने खुलकर बात की।

दरअसल, समापन समारोह के दौरान मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान मनु की मां सुमेधा को उनसे अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था, जिसका वीडियो भी वारयल हो रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ा दीं।

मनु के पिता किशन भाकर के बोल

इस पर अब मनु के पिता किशन भाकर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नीरज उनके और उनकी पत्नी के लिए बेटे की तरह हैं। किशन ने कहा- मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी तो इस बारे में सोच भी नहीं रही हूं। मनु की मां नीरज को अपने बेटे जैसा मानती हैं।

किशन भाकर ने अपनी पत्नी सुमेधा और नीरज के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, देखिए ऐसा है कि मनु की मां, नीरज चोपड़ा को भी अपने बेटे के जैसा ही मानती हैं। इसी नाते दोनों के बीच उस दिन बातें हो रही थी।

उन्होंने नीरज से कहा कि वो इस खेल को अभी काफी कुछ दे सकते हैं। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात होती है। आप मनु की तरह खेल को छोड़ने का ख्याल भी मन में मत लाइएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...