निर्जला एकादशी का व्रत कल, 19 को होगा पारण, मिलते हैं ये विशेष लाभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस साल एकादशी तिथि सोमवार और मंगलवार दो दिन होने से लोग असमंजस में हैं। शास्त्रों के अनुसार उदया तिथि यानी मंगलवार को ही निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा।

निर्जला एकादशी व्रत को सभी 24 एकादशियों में से श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत सभी एकादशियों में सबसे कठोर माना जाता है। इस व्रत को सूर्य उदय से सूर्यास्त तक बिना अन्न और जल के रखा जाता है। निर्जला एकादशी व्रत रखकर पारण करने से अक्षय फल प्राप्त होता है।

शाहपुर दुरगेला के विख्यात पंडित अनीश कुमार शास्त्री ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:44 बजे शुरू होगी। 18 जून सुबह 6:25 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि 19 जून तक रहेगी इसलिए 19 जून यानी बुधवार को व्रत का पारण किया जाएगा। बुधवार सुबह 5:24 से सुबह 7:29 बजे के बीच एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। यह व्रत ज्येष्ठ मास में पड़ने के कारण इस दिन गर्मी से राहत देने वाली शीतल वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन वस्त्रदान, छत्र, जूता और फल दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...