एसडीएम देहरा शिल्पी बेकटा ने कहा रक्तदान महादान
देहरा – शिव गुलेरिया
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों अनुसार संत निरंकारी मिशन सत्संग भवन देहरा में लगा रक्तदान शिविर, इस कैंप का शुभारंभ देहरा की एस डी एम मैडम शिल्पी बेकटा ने अपने कर कमलो द्वारा रिवन काटकर की और साथ ही इस मौके पर संत निरंकारी मिशन कांगड़ा के जोनल इंचार्ज महात्मा डॉक्टर के सी धीमान भी मौजूद रहे।
इस रक्तदान शिविर में मिशन के सेवादारों और साथ संगत ने बड़े उत्साह और स्वेशा से रक्तदान किया। इस कैंप में टांडा मेडिकल कॉलेज से आए डॉक्टर और अन्य स्टाफ टीम ने अपनी सेवाएं दी। रक्तदान करने के बाद सभी रक्त वीरों को फल दूध और ड्राई फ्रूट दिया गया। और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही सभी के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी सतसंग भवन में की गई थी ।
एसडीएम मैडम शिल्पी बेकटा ने संत निरंकारी मिशन के सेवादारों की तारीफ करते हुए कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और देश सेवा और मानव सेवा दोनों के लिए बहुत ही अच्छा और अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। और रक्तदान करने वालों ने दूसरों को भी इस कार्य के प्रति प्रेरित किया है।
रक्तदान महादान : मानव सेवा का लक्ष्य महान
संत निरंकारी मिशन कांगड़ा जोन के जोनल इंचार्ज महात्मा डॉक्टर के सी धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि संत निरंकारी मिशन पूरी तरह मानवता को समर्पित मिशन है और सामाजिक उत्थान के कार्यों में निरंतर अपना योगदान दिए जा रहा है। रक्तदान महादान है, इससे कई इन्सानी जिंदगियां बचाई जा सकती है।
निरंकारी जगत के सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था कि रक्त नालियों में नहीं, इंसान की नसों में बहाना चाहिए, उन के द्वारा सन 1986 से शुरू रक्तदान की इस मुहिम एवं महा अभियान में अब तक 13 लाख 32 हजार के लगभग यूनिट रक्त मानवमात्र की भलाई के लिए दिया जा चुका है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में जहां मिशन के भक्त अनुयाई संत समागमों में जन-जन को प्रभु प्राप्ति की प्रेरणा दे रहे हैं, वही ‘नर सेवा नारायण पूजा’ के भाव को आगे रखकर मिशन दिन-रात मानवता की सेवा के प्रति अग्रसर है।

