निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया रक्तदान

--Advertisement--

लोकसभा चुनाव में मतदान करके लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को निभाने का किया आग्रह 

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था के मानव एकता दिवस के अवसर पर आज मुगला में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल व उनकी धर्मपत्नी प्रियंका रेपसवाल सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मिशन के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में संस्था के अनुयायियों को सामाजिक सेवा से संबंधित कार्यों की शुभकामनाएं देते हुए  आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान  मतदान करके भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में  अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों के निर्वहन का आह्वान भी किया।

उन्होंने  लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी भूमिका तथा  भागीदारी पर गर्व अवश्य अनुभव करें। इस मौके पर संस्था के अनुयायियों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थानीय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त का यहां पधारने  पर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के काफी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...

17 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, सुबह 11 बजे इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

धुम्मू शाह मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां

धुम्मू शाह मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां,...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु धिस्ती में किसान मेला आयोजित

मंडी - हिमखबर डेस्क कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), जिला...